Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सरस्वती शिशु मंदिर मनेन्द्रगढ़ में : संविधान दिवस पर बालसभा का आयोजन

Praveen Nishee Wed, Nov 26, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सरस्वती शिशु मंदिर मनेन्द्रगढ़ में संविधान दिवस के अवसर पर बालसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के व्यवस्थापक दिनेश्वर मिश्र मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य विनोद शुक्ला ने की। वरिष्ठ आचार्या श्रीमती दुर्गा माली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों ने भारतीय संविधान के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। आचार्या श्रीमती मोनिका श्रीवास्तव, श्रीमती नीतू सिंह तथा मुख्य अतिथि दिनेश्वर मिश्र द्वारा भारतीय संविधान के निर्माण का इतिहास, उसकी मूल भावना और राष्ट्र के लिए इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती नीतू सिंह द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्य विनोद शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि दिनेश्वर मिश्र ने उपस्थित भैया-बहनों एवं आचार्यों को संविधान के आदर्शों का पालन करने और नियमों का सम्मान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें