Advertisment

18th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: पुलिस थाने में शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बचपन स्कूल के विद्यार्थियों ने प्राप्त की जानकारी

Admin Mon, Sep 30, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। बचपन प्ले स्कूल के कक्षा यू.के.जी के बच्चों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा झगड़ाखाडं पुलिस थाना का भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने बताया कि पुलिस हमारे दोस्त होते हैं। और वह हमेशा हमारी मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। जब भी हमें कोई भी परेशानी होती है। हमें पुलिस की मदद लेनी चाहिए। तथा बच्चों को पुलिस के क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी दी। इसके पश्चात थाना परिसर में थाना प्रभारी  अमित कश्यप (टी.आई)ने पुलिस की गतिविधियों से अवगत कराते हुए यह बताया कि बच्चों में पुलिस के प्रति डर नहीं होना चाहिए तथा किसी भी अजनबी व्यक्ति से कुछ भी समान नहीं लेना चाहिए। और ना ही उनके साथ कहीं भी जाना चाहिए। और अगर अजनबी व्यक्ति आपको जबरदस्ती ले जाने की कोशिश करें तो हमें बचाओ बचाओ बोल कर हल्ला मचाना चाहिए एवं 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस की सहायता लेनी चाहिए। अगर संभव हो तो 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सहायता के लिए बुलाना चाहिए। तत्पश्चात थाना परिसर का भ्रमण करते हुए पुरुष एवं महिला बंदीग्रह , विवेचना कक्ष, कॉल सेंटर, कंट्रोल रूम, चाइल्ड फ्रेंडली रूम एवं हथकड़ी इत्यादि चीजों को दिखाकर उनके बारे में विस्तार से बताया एवं उन्होंने नन्हे - मुन्ने बच्चों को चॉकलेट का वितरण किया। विद्यालय की ओर से (टी.आई)  अमित कश्यप  को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। थाना परिसर के दौरान संस्था के डायरेक्टर  संजीव ताम्रकार उपस्थित रहे एवं उन्हीने थाना प्रभारी  अमित कश्यप को विद्यालय परिवार की और से स्मृति चिन्ह भेंट किया । भ्रमण के दौरान थाना झगराखाण्ड से एस आई  अशोक मिश्रा ,ए एस आई गोपाल दत्त,हेड कॉन्स्टेबल  रवि शर्मा, कांस्टेबल गोपाल यादव,  बाबूलाल , इंद्रजीत , राजेश सेन, रोहित सेन, आजुराम आदि सदस्य उपस्थित रहे एवं सराहनीय योगदान दिये भ्रमण को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाऐं वैष्णवी जायसवाल, आरिका खान, राशि गुप्ता, रुचि सेन आदि का सराहनीय योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें