आज कलेक्टर जनदर्शन में 18 आवेदन हुए प्राप्त : नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा
Praveen Nishee Tue, Nov 18, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक मानमती निवासी चौनपुर अंकसूची मे पुत्री व माता का नाम सुधार कराये जाने के संबंध मे, हेमा निवासी बुंदेली हैंड पम्प खनन करवाने के संबंध मे एवं शौचालय निर्माण कार्य की स्वीकृत करने के संबंध मे, एक्सीलेंट बुक स्टेसनरी मनेन्द्रगढ़ स्थानीय निर्वाचन मे मुद्रण कार्य के भुगतान के संबंध में, सोनाउ प्रसाद निवासी खोँगापानी मृत्यु प्रमाण पत्र देने के संबंध में, मंजूरी मुखर्जी निवासी चिरमिरी दूषित पानी एवं अपर्याप्त पानी सप्लाई सुधरने के संबंध में, अक्षय निवासी चिरमिरी पोंडी कुआ क्षतिग्रस्त एवं हनुमान मंदिर की मरम्मत करवाने के संबंध में, वेंकटेश अग्रवाल व हर्षित जैन निवासी मनेन्द्रगढ़ परसगढ़ी तपचं क्षेत्र के संबंध में, सरपंच फूलमती पाराडोल सड़क निर्माण के संबंध में, कृष्ण कुमार निवासी खोँगापानी पुत्री को वापस दिलाने एवं उचित न्याय करने के संबंध में, सुमित्रा निवासी चिरमिरी शासकीय उचित मूल्य दुकान की जांच में पायी गयी खाद्यान्न में कमी की भरपाई नहीं किये जाने पर कार्रवाही के संबंध में, विश्वनाथ सिंह निवासी मनेन्द्रगढ़ सीमांकन के संबंध में, प्रताप सिंह राज चिरमिरी 17 नवम्बर 2025 के संबंध में कारण बताओं का स्पष्टीकरण के संबंध में, विजेंद्र कुमार निवासी सेमरा किसान सम्मान निधि पुनः चालू करने के संबंध में, रामकृपाल निवासी बरबसपुर सड़क पर ओवरलोड वहन का संचालन के संबंध में, एवं शासकीय भूमि खसरा न. 199/1 रकबा 22.7060 हे. का मौका पर भौतिक सत्यापन कराये जाने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी घघरा भूमि सीमांकन के संबंध में, रामप्रताप सिंह निवासी पौराधार नामांतरण आदेश के उपरांत भी भूमि का नामांतरण नहीं हो पाने के संबंध में लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन