Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: झीरम का सबूत जेब में होने का दावा करते रहे, कब खुलासा करेंगे – बृजमोहन अग्रवाल

Admin Thu, May 25, 2023

रायपुर: झीरम घाटी हमले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने झीरम हमले को लेकर कांग्रेस पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी और कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली यह कांग्रेस सरकार ऐसी निर्लज्ज और निकम्मी सरकार है जो अपनों की मौत के गुनहगारों को जेल में नहीं डाल सकी,उन्हे सजा दिलाकर बदला भी नहीं ले सकी है। बृजमोहन ने कहा कि झीरम घटना सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए ही नहीं हमारे लिए भी भावनात्मक है। दिवंगत नेता हमारे भी पारिवारिक मित्र थे। रही बात सवाल की तो इस घटना को लेकर हमारे मन में, आम जनता के मन में भी ढेरों सवाल उठते हैं। जिसका जवाब हमे भी मुख्यमंत्री से चाहिए। बृजमोहन ने भूपेश बघेल से पूछा है कि आपने कहा कि नक्सलियों ने पूछ पूछ कर गोली मारी है। आप यह भी बता दीजिए किससे पूछ कर गोली मारी है। आप यह क्यों नही बताते कि नाम पूछकर जिसको छोड़ा गया आज वो आपके मंत्रिमंडल का प्रमुख सहयोगी है। बृजमोहन ने सवाल किया कि आज छत्तीसगढ़ में संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने झीरम घटना के बाद अस्पताल में किस व्यक्ति को झापड़ मारा था? कौन नेता है जो झीरम घटना के बाद वहा से मोटरसाइकिल पर निकला था। भूपेश बघेल और उनकी टीम के लोग दिल्ली जाकर कौन सा वीडियो ऑडियो राहुल गांधी सोनिया गांधी को सुना आए थे? बृजमोहन ने उनसे कहा कि आप तो कहते थे गुनहगारों का नाम जेब में लिए घूम रहा हूं। इतने सालों से किसने आपको रोका है नाम सार्वजनिक करने से? झीरम मामले में राजनीतिक बयानबाजी करके आप लोगों को नही भटका सकते। पूरे देश को पता है कि झीरम घटना के बाद खलबली कांग्रेस पार्टी के भीतर ही मची थी। इस घटना के बाद ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के 2 टुकड़े हुए थे। इस दौरान चले गंभीर आरोप प्रत्यारोप के दौर को सभी ने देखा है। आज भूपेश बघेल नारकोटेस्ट की बात कर रहे हैं ऐसे में सबसे पहले तो उन्हें अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी का नारको टेस्ट कराना चाहिए। बृजमोहन ने कहा कि सत्य को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आपकी कांग्रेस पार्टी का नक्सलियों के साथ कैसा संबंध है यह जाग जाहिर है। पूरे देश भर के नक्सलियों के हिमायती आज कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें