Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ आने के पूर्व ग्राम पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Admin Thu, Dec 21, 2023

मनेन्द्रगढ़/21 दिसम्बर 2023/ ज़िले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूर्व विगत दिवस विकासखंड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत सेमरा, ताराबहरा सोनवर्षा विकासखंड खड़गाँव के ग्राम पंचायत बोडेमुडा, लकड़पारा धनपुर में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्वच्छता गतिविधियाँ करवाई गई। जिसमें सामूहिक श्रमदान, स्वच्छता शपथ, हाथ धुलाई इत्यादि। जिसने सरपंच, पंच, सचिव एसएचजी महिला बच्चे, टीचर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन एवं ग्रामवासी सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सभी ग्रामवासियों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण जनों ने श्रमदान करते हुए स्कूल परिसर की सफाई, अटल चौक की साफ-सफाई, स्कूली बच्चों के द्वारा स्वचछता रैली, महिलाओं ने नारा के द्वारा स्वच्छता अभियान किया तथा स्कूल के छोटे बच्चों ने विकसित भारत संकल्य यात्रा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इसी कड़ी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद पंचायत खडगंवा के ग्राम पंचायत रतनपुर के सरपंच व सचिव को ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस करने पर अभिनंदन पत्र दिया गया। *स्वच्छता का महत्व:-* स्वच्छता भौतिक एवं आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टियों से मानव जीवन का अत्यंत आवश्यक घटक है। स्वस्थ और अच्छा जीवन जीने के लिए यह आवश्यक है। स्वास्थ्य और स्वच्छता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए व्यक्ति को स्वच्छता अपनानी चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों से बचाव का अभ्यास करना आवश्यक है। इसके अलावा, हमारे पर्यावरण की स्वच्छता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। जब आप स्वच्छता बनाए रखेंगे तो आप बीमारियों से बच सकते हैं, और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। जब पर्यावरण स्वच्छ होता है। इसी तरह, घरों के आसपास झाड़ियाँ साफ करने से हानिकारक कीड़ों और जानवरों से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा, हमें न केवल पर्यावरण को साफ करना चाहिए बल्कि पर्यावरण को सावधानीपूर्वक व्यवस्थित करना चाहिए। इसी प्रकार खाद्य उद्योग में भी स्वच्छता का अत्यधिक महत्व है। यह उपभोक्ताओं की भलाई सुनिश्चित करता है। जीवन के हर क्षेत्र में स्वच्छता कितनी महत्वपूर्ण है। सजीव हो या निर्जीव वस्तुएं, हर चीज में सफाई की जरूरत होती है। इसके अलावा, यह एक नैतिक गुण भी है जो लोगों को सराहनीय बनाता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें