Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

स्वच्छता पखवाड़े के तहत : सिद्ध बाबा पर्यटन स्थल पर चला सफाई अभियान

Praveen Nishee Sun, Sep 21, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर जिले में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिद्ध बाबा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, समिति सदस्य और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अधिकारियों ने खुद उठाया कचरा

कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं कचरा उठाकर की। अभियान के दौरान स्थल पर बिखरे प्लास्टिक, बोतलें और अन्य कचरे को बिन कर साफ किया गया।अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन स्थलों पर लगातार लोग कचरा फैलाते हैं, जिससे इन धरोहरों की सुंदरता और पवित्रता प्रभावित होती है।उन्होंने लोगों से अपील की कि “यह हमारी धरोहर है, इसे साफ-सुथरा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

कौन-कौन रहे शामिल

सफाई अभियान में नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, चनवारीडांड सरपंच सोनू सिंह, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) लिंगराज सिदार, जिला शिक्षा अधिकारी आर. पी. मिरे, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वैशाली सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसाक खान, जिला नोडल अधिकारी पर्यटन डॉ. विनोद पांडेय, जिला स्वच्छता मिशन समन्वयक राजेश जैन, रामचरित द्विवेदी, विजय गोपाल राव, राजेश सिंह सहित सिद्ध बाबा समिति के सदस्य, स्वच्छता दीदी, ग्राम पंचायत चनवारीडांड व बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

स्वच्छता ही सेवा का संदेश

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी सकारात्मक संदेश मिलेगा।

“स्वच्छ स्थल ही स्वस्थ समाज की पहचान है,” इस संदेश के साथ अभियान का समापन हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें