Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: मनेंद्रगढ़ में स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान आयोजित

Admin Fri, Jan 19, 2024

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार दिनांक 14 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक चलाया जा रहे स्वच्छ तीर्थ अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल  के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी  इशहाक खान के निर्देशन में वार्ड क्रमांक 18 आजाद वार्ड स्थित शिरडी सांई बाबा मंदिर प्रांगण में सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया। नोडल अधिकारी  पवन कुमार साहू ने बताया कि देश भर में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका मनेंद्रगढ़ क्षेत्र अंतर्गत समस्त धार्मिक स्थलों का चयन कर साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है। स्वच्छता प्रभारी  विजय मिश्रा ने बताया कि इस स्वच्छता सप्ताह हेतु शासन की गाइड लाइन के अनुसार 14 जनवरी से 21 जनवरी तक की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, जिसमें अधिकारी एवम कर्मचारियों के साथ-साथ स्वच्छता दीदियों के साथ ही नगर के आम जनों के हिस्सेदारी की भी सुनिश्चित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत शहर के समस्त तीर्थ, धार्मिक स्थलों को चिन्हांकित कर सफाई कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों के माध्यम से की जा रही है। इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी  विजय मिश्रा, सफाई दरोगा  मूनताज अहमद, सेंटर प्रभारी विनोद चतुर्वेदी,  मो. अजीज,  मनीष कुशवाहा, स्वच्छता दीदियां एवम बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें