Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

डॉ. विनोद पांडेय : भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) का को- कन्वीनर बने

Praveen Nishee Wed, Jun 25, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक), नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ प्रांत के कन्वीनर अरविंद मिश्रा की अनुशंसा पर डॉ. विनोद कुमार पांडेय को कोरिया चौप्टर का को- कन्वीनर नियुक्त किया गया है। डॉ पांडेय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुरातत्व विभाग / पर्यटन विभाग के जिला नोडल अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं तथा विगत 25 वर्षों से कोरिया जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्हें वर्ष 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई थी। यह संस्था विश्व की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है, जो पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थलों की मूर्त व अमूर्त विरासत और इतिहास के प्रति जागरूकता, रखरखाव और संरक्षण की दिशा में कार्य करती है। संस्था द्वारा पुरातत्व स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रश्नोत्तरी, स्थलों का भ्रमण एवं सेमिनार जैसे विविध आयोजन किए जाते हैं । डॉ.पांडेय को को- कन्वीनर बनाए जाने पर कोरिया चौप्टर के कन्वीनर रमेश चंद्र सिंह, को- कन्वीनर अशोक जायसवाल एवं संस्था के स्थायी सदस्य राजेश जायसवाल, शिव गुप्ता, राजेश गोयल, विद्याधर गर्ग, रफीक मेमन, रानू जैन व अन्य मित्रगणों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि डॉ पांडेय की नियुक्ति से इस क्षेत्र में पुरातत्व, पर्यटन और इतिहास के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य और अधिक गति पकड़ेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें