Advertisment

8th August 2026

BREAKING NEWS

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान’ पर होगा केंद्रित संवाद; मीडिया की भूमिका पर भी होगी चर्चा

ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमिटी के तत्काल गठन की मांग, कोयला मजदूर पंचायत ने किया आंदोलन का आह्वान

सवाल ये है हवा आई किसके इशारे पर.... चराग़ किस के बुझे ये सवाल थोड़े ही है....

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में लक्ष्य हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला जिला बना

मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क : कलेक्टर और एसपी ने शांति समिति की बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात और नशा मुक्ति पर दिए अहम निर्देश

Praveen Nishee Tue, Jun 9, 2026

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता डोंगरे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और जनसुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्व पूरी शांति और गरिमा के साथ संपन्न हो। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण किए जाएं। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने कहा कि मोहर्रम के दौरान निर्धारित रूट चार्ट, समय-सीमा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू की जाएगी। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। मेडिकल स्टोरों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित निगरानी, कोटपा एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर विशेष निगरानी रखने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बसों की फिटनेस जांच, पार्किंग व्यवस्था में सुधार तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा उपाय मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिले की गौरवशाली सामाजिक एकता और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाया जाए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें