Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कलेक्टर व एसपी ने हेलमेट पहने चालकों गुलाब फूल देकर किया सम्मान, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने लोगों से की गई अपील

Admin Thu, Feb 15, 2024

मनेंद्रगढ़/15 फरवरी 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह की उपस्थिति में आज मनेंद्रगढ़ जिले के खेड़िया चैक पर 34 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  निमेष बरैया एवं एसडीओपी  ए. टोप्पो के मार्गदर्शन में जिले में 34 वाॅ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 15 जनवरी 2024 से 15 फरवरी वर्ष 20224 तक जिला के समस्त थाना चोकी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों चैक-चैराहों पर जन जागरूकता अभियान चलाकर यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। [video width="848" height="478" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/02/VID-20240215-WA0513.mp4"][/video] जिले में आज 34 वॉ राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह का समापन समारोह का कार्यक्रम थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ से प्रारंभ कर सभी पुलिसकर्मियों द्वारा हेलमेट पहनकर, बाईक रैली कर लोगों को यातायात संबंधी आवश्यक समझाईश देते हुए खेडियों चैक पहुंचकर रैली का समापन किया गया। खेडिया चैक पर आयोजित शिविर में वाहन चालकों का नेत्र जाँच, बीपी व शुगर जांच, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ के चिकित्सकों के टीम के द्वारा किया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने नागरिकों से आव्हान किया है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए यह जरूरी है। अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात नियमों का पालन करें तथा सावधानी एवं सजगता के साथ वाहन चलायें। जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने को अपनी आदत में शामिल करें। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने सभी नागरिकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए आज बाईक रैली निकाली गई है। जिले के सभी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस रैली में भाग लिया है। जिससे एक अच्छा संदेश नागरिकों को दिया गया कि कि हेलमेट लगाने से जान बचाई जा सकती है। आयोजित शिविर में लोगों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, कार में बैठने पर सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं देने तथा वाहन चलाते हुए नशा व मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की गई। सड़क पर हेलमेट पहनकर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों व पुलिसकर्मी को यातायात नियमों का पालन करने पर गुलाब फूल देकर दूसरों को प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया गया साथ ही जरूरतमंद वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें