Advertisment

19th August 2026

BREAKING NEWS

आईसेक्ट एजुकेशन सेंटर मनेंद्रगढ़ में साइबर सेल की विशेष कक्षा का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती : टी.आर. कश्यप

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

: कलेक्टर एवं एसपी ने लिया नाम निर्देशन की तैयारियों का जायजा

Admin Fri, Oct 20, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का मुआयना किया। उन्होंने नाम निर्देशन की तैयारियों का जायजा लेने दोनों विधानसभा हेतु निर्धारित रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुग्गा ने प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष का निरीक्षण कर नाम निर्देशन से पूर्व जरूरी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों और उनके साथ आने वाले प्रस्तावक के बैठने सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन का कार्य सुगमता से संपन्न हो, इसके लिए चेकलिस्ट तैयार कर लें और उसके अनुसार कक्ष की व्यवस्था तैयार रखें। नामांकन अवधि में अभ्यर्थी को केवल तीन वाहन को 100 मीटर के अन्दर आने की अनुमति होगी। अभ्यर्थी सहित 05 व्यक्ति को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के अन्दर आने की अनुमति होगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने नामांकन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बेरिकैटिंग्स कराने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने प्रवेश द्वार पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) लगाने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें