Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिले में शांतिपूर्ण मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिले वासियों का आभार व्यक्त

Admin Mon, Dec 4, 2023

मनेन्द्वगढ़/एमसीबी/ 04 दिसम्बर 2023/ जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना के साथ ही विधानसभा निर्वाचन संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र दुग्गा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों कर्मचारियों सहित आम नागरिकों सुरक्षा बलों मीडिया कर्मियों राजनैतिक दलों सहित जिले वासियों का आभार व्यक्त किया है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने विधानसभा निर्वाचन की मतगणना कार्य से संबद्ध प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों जिला अधिकारी और कर्मचारियों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों की सच्ची लगन, निष्ठा और कड़ी मेहनत की वजह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। साथ ही चिकित्सकों ने भी सराहनीय कार्य किया है। जिले के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ मतदान करने सहित निर्वाचन व्यवस्थाओं में भी शानदार सहभागिता निभाई। मतदान में हिस्सा लेकर मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महायज्ञ में पूर्णाहुति दी। साथ ही नए मतदाताओं ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने में बढ़- चढक़र हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी उमंग और उत्साह से मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने स्वीप गतिविधियों को समाचारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने में रचनात्मक भूमिका निभाई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें