Advertisment

18th August 2026

BREAKING NEWS

220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में “शिशु संरक्षण माह” का हुआ शुभारंभ

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

: लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण करे-कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट

Admin Thu, Jan 25, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां करने के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व के बारे में बताया। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह जिले के रक्षित अरक्षित केंद्र के पुलिस मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात अर्द्ध सैनिक बलों, पुलिस एवं नगर सेना की टुकडिय़ों द्वारा सलामी दी जायेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छत्तीसगढ़ जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन इत्यादि विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि सभी कार्य क़ो समय से पहले पूर्ण करने क़ो कहा। गणतंत्र दिवस समारोह में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने के लिए विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी, साथ ही सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

बैठक में उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत गांव में लगाए जा रहे शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारीयों से कहा की शिविर के माध्यम से समस्त पात्र हितग्राहियों क़ो योजना का लाभ दिलाएं व स्वास्थ्य व अन्य योजनाओं की जानकारी दी जाये। कलेक्टर ने कहा कि उज्ज्वला गैस के छूटे हुए हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं, इसलिए उनकी अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए विवादित, अविवादित नामांतरण सीमांकन, खाता विभाजन, समय सीमा के प्रकरण, सहित अन्य प्रकरणों का समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के प्रकरण अनावश्यक रूप से समय सीमा से बाहर नहीं होना चाहिए, सभी राजस्व अधिकारी इस बात पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित आवेदनों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा तथा उनके विभाग के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए तथा उन्हें शत् प्रतिशत समय सीमा के भीतर पूर्ण करने क़ो कहा। कलेक्टर ने बैठक में स्लम पट्टों पर भूमि स्वामी अधिकार संबंधित आवेदनों का निराकरण, शासकीय भूमि का आवंटन, व्यवस्थापन, निकायों की सम्पत्ति विक्रय से प्राप्त आय की स्थिति, नजूल भूमि का आवंटन, व्यवस्थापन, अवैध निर्माण का नियमितिकरण, आवासीय भूमि पर व्यावसायिक गतिविधियों का नियमितिकरण आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग को जिले में हो रहे नल जल योजना के तहत सम्पूर्ण ग्राम व शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने को कहा और कहा कि जिले के प्रत्येक चिन्हित शहरी क्षेत्र से लेकर प्रत्येक ग्राम व ग्राम पंचायत में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

      बैठक मे सीईओ जिला पंचायत  आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  अनिल सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अभिलाषा पैकरा, मूलचंद चोपड़ा व जिले के सभी ब्लॉक के जनपद सीईओ सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें