Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

आज की जनदर्शन में आए 32 आवेदन : कलेक्टर ने विभागों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश

Praveen Nishee Tue, Apr 22, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। जिले के ग्रामीण जन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज की जनदर्शन में कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। इस जनदर्शन में आवेदक गोरेलाल निवासी जमथान जिला एमसीबी के न्यायालय से जारी नोटिस- बटवारा अ/27/2024-25 के संबंध में, अनिल कुमार निवासी बरमपुर चालान सीट न्यायालय में पेश कराये जाने के संबंध में, सतपाल सिंह सालूजा निवासी मनेंद्रगढ़ स्मरण पत्र के संबंध में, शिवभजन निवासी नागपुर भूमि के संबंध में, बलीराम निवासी खैरबना आवास की प्रथम किस्त राशि प्रदाय करने के संबंध में, मनोज सिंह निवासी तिलोखन धान बिक्री का पैसा न मिलने के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी खैरबना विद्युत विस्तार के संबंध में, समस्त ग्रामवासी निवासी परसगढ़ी विद्युत विस्तार के संबंध में, लाल चंद निवासी सारसताल तालाब खुदवाने के संबंध में, राजीव लोचन निवासी चिरमिरी वेतन भुगतान एवं अन्य कार्य किये जाने पर डी.आई.ओ. एमसीबी को रोक लगाने हेतु निर्देशित करने के संबंध में, उच्च न्यायालय बिलासपुर का प्रकरण क्रमांक 456/2025 दिनांक 03/04/2025 के तारतम्य के संबंध में, परमेर्श्व सिंह भूमि के संबंध में, प्रवीण तिवारी निवासी देवगढ़ भूमि के संबंध में, प्रमोद तिवारी निवासी देवगढ़ पीएम आवास योजनान्तर्गत मिलने वाले लाभ से वंचित किये जाने के संबंध में, भगवनिया निवासी बरोता भूमि के संबंध में, गौतम दास निवासी चिरमिरी रोजगार दिलाने के संबंध में, चंद्रभान सिंह निवासी खामरोह भूमि के संबंध में, उर्मिला निवासी बेलबहरा आर्थिक सहायता के संबंध में, अरविंद कुमार निवासी मनेंद्रगढ़ कार्यवाही नहीं किये जाने के संबंध में, देव कुमार निवासी पेंड्री भूमि के संबंध में, बाबालाल निवासी पेंड्री भूमि के संबंध में, जगसाय निवासी लोहारी सीमांकन कराये जाने के संबंध में, नारायण प्रसाद निवासी मनेंद्रगढ़ सीमांकन कराये जाने के संबंध में, नूरजहाँ बेगम निवासी रामगढ़ मेरी शासकीय सेवा बढ़ाने के संबंध में, शाईस्ता जरी निवासी मनेंद्रगढ़ भूमि के संबंध में, गिददुराम निवासी केवटी पीएम आवास की राशि को ट्रांसफर करने के संबंध में, दलबीर प्रसाद निवासी सेंधा भूमि के संबंध में,निरसिया निवासी जनकपुर भूमि के संबंध में, बिट्टी निवासी जनकपुर भूमि के संबंध में, सरपंच निवासी खैरबना हैंडपंप खनन करने के संबंध में, गणेश लाल निवासी पोंडी भूमि के संबंध में, सावित्री निवासी दर्रीटोला भूमि के संबंध में अपनी शिकायत लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें