Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: नसबंदी पखवाड़ा के सारथी रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Admin Fri, Nov 24, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। 23 नवम्बर 2023 कलेक्टर श नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार  बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले में किया जा रहा है ।इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन 21 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच किया जाएगा ।पखवाड़ा के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु सारथी रथ को तैयार कर गुरुवार को कलेक्टर श्री दुग्गा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।परिवार नियोजन नोडल तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ से सारथी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस दौरान सुलेमान खान डीपीएम,राकेश वर्मा सीपीएम तथा सौमेन्द्र मण्डल नोडल रेडक्रास उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार यह रथ सभी विकासखंडों में प्रचार प्रसार करेगी।पुरुष नसबंदी एनएसवीटी के लिये स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग रायपुर  के  द्वारा “स्वस्थ माँ ,स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा” का थीम प्राप्त हुआ है।इस पखवाड़े को सफल बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर,बीईटीओ,बीपीएम,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सीएचओ को पखवाड़े के दिशा निर्देश के बारे में जानकारी दे दी गई है ।इस पखवाड़े में अधिक से अधिक संख्या में हितग्राहियों को ले कर आने एवं पखवाड़े का प्रचार प्रसार कर कैम्प का आयोजन अपने अपने विकास खंडों में किए जाने का निर्देश दिया गया है ।

नसबंदी कराने पर पुरुषों को मिलेंगे तीन हज़ार नकद:-

जिला कार्यक्रम प्रबंधक के अनुसार प्रारंभ से ही महिलायें अपनी जिम्मेदारी निभाते आ रही हैं,पुरुषों को भी आगे आना चाहिए तथा परिवार नियोजन में अपनी सहभागिता देनी चाहिए ।स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा हितग्राही को 3000 रुपये नकद एवं नसबंदी के लिये लाने वाले प्रेरक को प्रति प्रकरण 400  रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें