Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: कलेक्टर  नरेंद्र दुग्गा औचक निरीक्षण पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी

Admin Sat, May 13, 2023

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुग्गा ने चिकित्सालय परिसर में साफ़.सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ अस्पताल परिसर में पर्याप्त मात्रा में पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। परिसर में रखी हुई पुरानी सामग्री को जल्द से जल्द राइट अप करने और आईसीयू वार्ड में आपातकालीन व्यवस्था के लिए जंबो सिलेंडर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए छायादार शेड बनाने और निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुग्गा ने हॉस्पिटल परिसर के विभिन्न वार्डों में जाकर वार्ड का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी को दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम  अभिषेक कुमार डिप्टी कलेक्टर  प्रीतेश राजपूत सीएमएचओ डॉ सुरेश कुमार तिवारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें