Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: धान खरीदी केन्द्र में किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो- कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा

Admin Wed, Jan 3, 2024

मनेंद्रगढ़/एमसीबी 03 जनवरी 2024/ धान खरीदी केन्द्र में किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। प्रत्येक खरीद केंद्र प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें। उक्ताशय के निर्देश जारी करते हुए कलेक्टर  नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने सभी नोडल अधिकारी को निरन्तर धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को अनियमितता की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पँहुचे ग्राम सेमरा के किसान के आवेदन पर कलेक्टर एमसीबी ने त्वरित कार्यवाही की। कलेक्टर श्री दुग्गा के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने ग्राम नागपुर स्थित धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। यंहा धान खरीदी केंद्र में आए हुए किसानों से बात करने के बाद उन्होंने खरीदे जा रहे धान की जांच की और धान खरीदी में अमानक होने पर रिजेक्ट किए गए धान की भी जांच की और धान खरीदी केंद्र प्रभारी श्री राकेश साहू से सभी विषयों पर जानकारी ली। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने सहायक पंजीयक सहकारी समिति एमसीबी से सीधे दूरभाष पर बात की और धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर एमसीबी के स्पष्ट निर्देश हैं कि मानक गुणवत्ता के अनुसार, नियत समय में सभी किसानों की धान खरीदी की जायेगी और इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाले या अनियमितता करने वाले के विरुद्ध तुरंत कड़ी कार्यवाही की जाएगी। विदित हो कि देर शाम ग्राम पंचायत सेमरा के किसान  रामनाथ ने कलेक्टर श्री दुग्गा के समक्ष उपस्थित हो कर धान खरीदी केन्द्र नागपुर में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर एक घण्टे में ही जांच की कार्यवाही की गयी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें