Advertisment

27th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: सफाई और विद्युत अव्यवस्था पर दिखाई सख्ती, अधिकारियों को दिया निर्देश - कलेक्टर पी एस ध्रुव

Admin Wed, Apr 5, 2023

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर  । कलेक्टर  पी.एस. धु्रव ने जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, महिला बाल विकास कार्यालय की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के समीप पड़े कचरे और मलबे को तत्काल हटाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका मनेंद्रगढ़ को दिए। साथ ही तहसील कार्यालय के मुख्य मार्ग पर नाली के चेंबर खुले पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेंबर को तत्काल ढकने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बस स्टैंड पीडब्ल्यूडी चौराहा लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के सामने अस्त व्यस्त पड़े जर्जर सामानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनेंद्रगढ़  अभिषेक कुमार, तहसीलदार मनेंद्रगढ़  अशोक सिंह, नायब तहसीलदार श्रीकांत पांडे, सीईओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़  रघुनाथ राम मंडल, संयोजक  संजय श्रीवास्तव, मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के टीए श्री मानिकपुरी उपस्थित थे। कलेक्टर ने शहर के विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता विद्युत वितरण कंपनी को दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे 43 के किनारे किनारे दुकानों के सामने रखे गए पुराने कबाड़ सामान को तत्काल हटाने तथा नेशनल हाईवे रोड 43 पर मनेंद्रगढ़ वन विभाग के मोहरपारा से लेकर चौनपुर तक लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नेशनल हाईवे के अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें