समय-सीमा की बैठक हुई संपन्न : कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति, लंबित फाइल और शिकायतों का किया समीक्षा
Praveen Nishee Wed, Sep 17, 2025
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विशेष श्रमदान अभियान, पर्यटन स्थलों पर भी होगा जनसहभागिता- कलेक्टर
मनेंद्रगढ़। एमसीबी।कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक आहूत की गई। बैठक में उन्होंने समस्त विभागों में विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए विभागीय महत्वपूर्ण पत्रों, शिविरों के लंबित मुद्दों, डीएमएफ कार्यों की प्रगति और आगामी बैठक में शामिल होने वाले प्रस्तावों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जन शिकायतों, जन चौपाल और पीएम पोर्टल की स्थिति की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने सबसे पहले अधिकारियों को उच्च न्यायालय द्वारा मांगे गए प्रकरणों का गंभीरता और प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि डीएमएफ प्रकरणों की फाइलों का संधारण नियमानुसार किया जाए और भंडार क्रय नियमों का पालन करते हुए कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए। उन्होंने सभी विभागों को प्रत्येक माह में जीएसटी फाइल अपडेट करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि किसी भी मद से हो रहे निर्माण कार्य का सत्यापन विभाग प्रमुख स्वयं स्थल पर उपस्थित होकर करेंगे और संतुष्ट होने के बाद ही फोटोग्राफ अपडेट करेंगे। कलेक्टर ने समस्त एसडीएम को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को जारी की गई राशि की उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में ऐसे कितने हितग्राही हैं जिन्होंने राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं किया है, इसका विवरण तैयार करें और जिन हितग्राहियों ने समय-सीमा में आवास पूर्ण नहीं किया है उनसे राशि की वसूली की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यह पैसा शासन का है और इसका उपयोग केवल आवास निर्माण में होना चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के जिले दौरे के दौरान की गई घोषणाओं की भी समीक्षा की। इसमें उद्योग मंत्री द्वारा स्ट्रीट लाइट, पेयजल व्यवस्था, चैनपुर इंडस्ट्रीज के अनुसंधान, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के लिए भूमि चिन्हांकन, केल्हारी में 37 एकड़ भूमि में उद्योग निर्माण, परसगढ़ी की भूमि की उपयोगिता, चिरमिरी एवं खड़गवां में उद्योग हेतु जमीन सर्वे और रोड कनेक्टिविटी की जानकारी शामिल रही। कलेक्टर ने भरतपुर में भी उद्योग हेतु भूमि चिन्हांकन की बात कही ताकि भविष्य में निवेश सुनिश्चित हो सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की रिक्त पदों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री संदर्भ संदेश शिविर, मातृ वंदन योजना, रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की फोटो व वीडियो का पीडीएफ तैयार करने, पोषण आहार कार्यक्रम को सही से संचालित करने, हाट-बाजारों में दीवाल लेखन के माध्यम से प्रचार-प्रसार और महिला-पुरुष बैठक लेकर कुपोषित बच्चों की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए। ट्राइबल विभाग को निर्देश दिए गए कि पंचायत प्रतिनिधियों की बातों को जनपद सीईओ के साथ मिलकर कार्यान्वित करें और डीएमएफ कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। ब्लॉक स्तर पर जैम पोर्टल और ई-ऑफिस की ट्रेनिंग कराने, सभी विभागीय अधिकारियों को जीएसटी रिटर्न फाइल सही समय पर पूर्ण करने और चुनाव के दौरान भीड़भाड़ वाले मतदान केंद्रों को शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। टेंडर प्रक्रिया से होने वाली खरीदी में स्थिरता बरतने, लालपुर में शासकीय कन्या महाविद्यालय निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन पूर्ण करने, फॉरेस्ट विभाग से लंबित जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने, महतारी सदन निर्माण और एक्साइज विभाग के लिए भूमि चिन्हांकन पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने रजत जयंती महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा ने जानकारी दी कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वस्थता ही सेवा ष्स्वच्छोत्सव” थीम पर विशेष अभियान चलेगा। 25 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे सभी शासकीय कार्यालयों में विभाग प्रमुखों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। जिले के सभी 50 हाट-बाजार स्थल एवं प्रमुख पर्यटन स्थलो अमृतधारा, सिद्धबाबा मंदिर, चांगदेवी मंदिर, कैलाश मंदिर भरतपुर, हरचोका (सीतामढ़ी), महामाया मंदिर, रमदहा वॉटरफॉल एवं अन्य स्थानों पर भी सामुदायिक सहभागिता के साथ श्रमदान कराया जाएगा। पीएम जनमन आवास और ग्रामीण आजीविका मिशन (RLM) के तहत दीपावली के अवसर पर विहान मेला आयोजित किया जाएगा। आमाखेरवा में पटाखा गोदाम शिफ्ट करने, ई-कोष और अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोलने, वृक्षारोपण में लापरवाही रोकने, बैंक सखी, महतारी सदन में शौचालय निर्माण, चिकन सेट और प्ले ग्रुप की व्यवस्था के निर्देश दिए गए। 15वीं वित्त आयोग की रुकी हुई राशि को सामान्य सभा से अनुमोदन लेकर व्यय करने और प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही गई। आदि कर्मयोगी अभियान हेतु समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित करने और जिले से बाहर जाने वाले श्रमवीरों का अनिवार्य पंजीकरण करने पर बल दिया गया। इसमें कंपनी, गांव और जिला संस्थान मालिकों की जानकारी भी शामिल रहेगी। परब सम्मान और कोरिया नीर का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही गई। श्रम विभाग द्वारा आयोजित श्रमवीर स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 श्रमिक शामिल हुए, जिसमें 28 का नया पंजीकरण, 12 का नवीनीकरण और 89 पूर्व पंजीकृत श्रमिक सम्मिलित थे। श्रम विभाग द्वारा बताया गया कि अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की भी जानकारी साझा की और बताया कि मनेंद्रगढ़ ब्लॉक के नागपुर निवासी वैशाखू सिंह के पुत्र अखलेश सिंह को इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टाटीबंद रायपुर में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निशुल्क आवासीय शिक्षा हेतु चिन्हित किया गया है। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, विश्वकर्मा योजना, पीएमजीएसवाई सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की और दुर्गा पंडालों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को शासन के मंशानुरूप प्रत्येक कार्यालय में ई-ऑफिस का तत्काल क्रियान्वयन करने के लिए कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपना ई-ऑफिस आईडी बनाने और समस्त विभागीय पत्रों का संधारण ई-ऑफिस के माध्यम से करने को अनिवार्य बताया। रजत जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर राज्य, जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की टाइमलाइन तैयार करने, प्रगति रिपोर्ट बनाने, हितग्राहियों की अनुमानित संख्या निर्धारित करने और प्रत्येक सप्ताह आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी, फोटो का पीडीएफ और वीडियो नोडल अधिकारियों को भेजने तथा एक पेज की संक्षिप्त रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित जिला नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करने को कहा गया। इस बैठक में पीडब्ल्यूडी हॉल के नए एस्टीमेट, लंबित फाइलों के निपटान, कलेक्टर ऑफिस, आयुष, वीआईपी क्वार्टर, एसडीएम बिल्डिंग केल्हारी, कोटाडोल तहसील कार्यालय में नए शौचालय निर्माण, खड़गवां में आयुष विभाग हेतु एक हेक्टेयर भूमि आवंटन, आमाखेरवा में 220 बेड के अस्पताल निर्माण पर चर्चा की गई। डंगौरा मेंटल हॉस्पिटल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कक्षों, कृषि, क्रेडा और स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि आवंटन, सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन, लाईवलीहुड कॉलेज, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, जिला पंचायत कार्यालय, वन विभाग, कोटाडोल हाउसिंग बोर्ड और सड़क निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, विनायक शर्मा, श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर सी.एस. पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती इंदिरा मिश्रा, विजयेंद्र सारथी, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन