Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

अटल आरोग्य लैब में स्वयं रक्त जांच करवाकर परखी मशीनों की कार्यप्रणाली : कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने किया 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

Praveen Nishee Fri, May 29, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लेते हुए साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के परिजनों से भी अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

कलेक्टर ने अटल आरोग्य लैब का निरीक्षण कर वहां स्थापित मशीनों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वयं भी लैब में अपना रक्त परीक्षण करवाकर मशीनों की कार्यप्रणाली एवं जांच व्यवस्था का अवलोकन किया।

इस अवसर पर एसडीएम लिंगराज सिदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी एवं डीपीएम शिशिर जायसवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें