Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

पेयजल, पर्यटन और यातायात व्यवस्था सुधार प्रशासन की प्राथमिकता : प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने साझा की जिले की प्राथमिकताएं

Praveen Nishee Fri, May 29, 2026

एमसीबी प्रेस क्लब पहुँचीं कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, पत्रकारों से किया संवाद , जनकपुर अमृतधारा और चिरमिरी में भी जल्द शुरू होगा जनदर्शन,जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं, विकास के लिए होंगे प्रयास,प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कलेक्टर ने पत्रकारों के सवालों के दिए जवाब

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े आज “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम के तहत एमसीबी प्रेस क्लब के पत्रकार भवन पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकार भवन एवं प्रेस पार्क का निरीक्षण किया तथा प्रेस क्लब की पहल की सराहना करते हुए बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के बाद कलेक्टर ने जिले को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि अपने 20 दिनों के कार्यकाल में उन्हें सबसे अधिक शिकायतें पेयजल समस्या को लेकर प्राप्त हुई हैं, जिस पर प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।

कलेक्टर ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के जवाब भी दिए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए प्रशासन प्रयासरत है। साथ ही मनेंद्रगढ़ की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनकपुर अमृतधारा एवं चिरमिरी में भी जल्द ही टीएल मीटिंग और जनदर्शन कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें