Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: कलेक्टर-एसपी ने किया स्ट्रांगरूम व जवानों के ठहरने वाले स्थलों का निरीक्षण’

Admin Wed, Mar 27, 2024

कोरिया 27 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2023 को लेकर आज कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक  सूरज सिंह परिहार ने स्ट्रांग रूम व सुरक्षा जवानों के ठहरने की जगह का निरीक्षण किया। बैकुंठपुर के आदर्श रामानुज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को विगत विधानसभा सभा निर्वाचन 2023 में स्ट्रांग रूम बनाया गया था। लोकसभा निर्वाचन के लिए भी इसी स्थल को बनाया गया है। ईवीएम व वीपीएटी मशीनों के रखरखाव व चौक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह व पुलिस अधीक्षक  सूरज सिंह परिहार ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सलका स्थित पालीटेक्निक कॉलेज भवन का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया।।श्री लंगेह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को शौचालय कक्ष को व्यवस्थित करने, खिड़की, दरवाजा आदि टूटफूट को शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने निर्वाचन कार्य में सुरक्षा जवानों के पीने की पानी, बिजली, कूलर व साफ-सुथरा शौचालय व्यवस्था करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण, ऊर्जा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर पालिका परिषद, बैकुंठपुर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्था समय पर कर लें ताकि निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने बिजली गुल होने पर जनरेटर व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कोरिया में तृतीय चरण में चुनाव होना है, इस दौरान तेज गर्मी पड़ने की आशंका को देखते हुए शीतल जल की व्यवस्था करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। बता दें लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत प्रदेश सहित कोरिया जिले में आदर्श आचार संहिता 17 मार्च 2024 से प्रभावशील है। प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा, वहीं 6 लोकसभा सीट अनारक्षित है 4 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु आरक्षित है एवं 1 सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। तृतीय चरण में होने वाले कोरबा लोकसभा निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन 12 अप्रैल, नामांकन दाखिल करने की अंतिम 19 अप्रैल, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रैल, नाम वापसी 22 अप्रैल व  मतदान मंगलवार, 7 मई 2024 है। तीनों चरणों का मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को होगी। कोरिया जिले के बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड में बनाए मतदान केंद्रों में आम मतदाताओं की सुविधाओं के लिए दीवार लेखन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  अरुण कुमार मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती अंकिता सोम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें