वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न : नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
Praveen Nishee Fri, Feb 20, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ (जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, छत्तीसगढ़) में वर्ष 2025-26 का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ी महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का गुलदस्ता एवं बैच लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य डॉ. रामकिंकर पांडेय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक संगीत एवं मनमोहक नृत्य ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और छात्राओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती नीलू जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिमा यादव (नगर पालिका अध्यक्ष, मनेंद्रगढ़) उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को नवाचार एवं नई दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती (प्राचार्या, शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़), डॉ. अविनाश खरे, सरजू यादव एवं विनीत जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं के कैरियर एवं सर्वांगीण विकास के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वचन प्रदान किए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता (बीएससी प्रथम सेमेस्टर) – प्रथम: शिखा बर्मन, द्वितीय: अदिति पूर्ति।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता – प्रथम: आकांक्षा अग्रवाल (बीएससी तृतीय वर्ष), द्वितीय: सुहाना साहू, तृतीय: शिखा बर्मन।
ग्रुप डिस्कशन – प्रथम: सुहाना साहू, कंचन तिवारी, काजल।
भाषण प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग) – प्रथम: उषा सिंह, द्वितीय: इंद्रावती, तृतीय: अदिति पोर्ते।
कविता पाठ प्रतियोगिता – प्रथम: हेमवती, द्वितीय: फरहीन बानो, तृतीय: तमन्ना परवीन।
निबंध प्रतियोगिता – प्रथम: एवं गति, द्वितीय: आकांक्षा अग्रवाल, तृतीय: अदिति पोर्ते।
कार्यक्रम में नगर पालिका पार्षद श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा, श्रीमती सुशीला सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जन भागीदारी सदस्य प्रतिमा पटवा, वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय,श्रीमती भावना गुप्ता, जनभागीदारी सदस्य , आलोक जायसवाल, गोविंद वर्मा,श्रीमती नीतू मनहरे, श्रीमती सुधा सोनी, मयंक जैन, कृष्ण कुमार जायसवाल, मृत्युंजय सोनी,सहित अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में डॉ. वर्षा तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, अतिथि व्याख्याता एवं कर्मचारीगण की सक्रिय सहभागितावार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्नपन्न हुआ। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन