Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

सौम्या ने शास्त्रीय गायन में हासिल किया प्रथम स्थान,अब देंगी राष्ट्रीय स्तर में प्रस्तुति

272 ओवरमैन पदों पर सीधी भर्ती से विभागीय कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित होने का लगाया आरोप

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

We क्लब मनेंद्रगढ़ समर्पण ने सेवा भारती छात्रावास में किया वृक्षारोपण

मदर्स पंपकिन प्रीस्कूल की ड्रॉइंग प्रतियोगिता में 63 बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

: 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव

Admin Wed, Jun 5, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है, बहुत बड़ी जीत है। श्री साव ने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना भाजपा व राजग की बहुत बड़ी उपलब्धि है। चुनाव नतीजों के अगले दिन बुूधवार को पत्रकारों से औपचारिक चर्चा करते हुए श्री साव ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा। *भाजपानीत राजग की नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी* उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सशक्त नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए जनादेश मिला है। यह जनादेश देश की जनता के श्री मोदी पर अटूट भरोसे की मुखर अभिव्यक्ति है और श्री मोदी को जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है जिन्होंने 10 वर्षों में देश की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाया है, आम लोगों के सपनों को साकार किया है, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की अवधारणा को धरातल पर साकार किया है, देश को आंतरिक और बाह्य के रूप से सुरक्षित किया है, दुनिया में भारत का मान-सम्मान और गौरव बढ़ाया है, देश को भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन दिया है। श्री साव ने कहा कि इन सबके कारण भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह जीत हुई है। भाजपानीत राजग की केंद्र में सत्ता सम्हालने जा रही नई सरकार अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा-सुशासन-गरीब कल्याण के कार्य को और आगे बढ़ाएगी। *साव का भूपेश से सवाल : कांग्रेस की छत्तीसगढ़ में शर्मनाक हार और दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है?* उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार और ऐतिहासिक जीत हुई है। कांग्रेस के तमाम फरेब, दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद 11 में से 10 सीटें भाजपा ने जीती है। इससे यह साफ है कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस पर अब कतई भरोसा नहीं रह गया है। कांग्रेस ने प्रदेश के अपने सारे बड़े नेताओं को चुनाव के मैदान में उतारा था और वह सभी-के-सभी चुनाव हारे। श्री साव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के सभी दिग्गजों की शर्मनाक हार हुई है। अपने गृह लोकसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के रहते 4.38 लाख वोटों से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, राजनांदगाँव में वह खुद हार गए हैं। उनके सभी नजदीकी मंत्री, जिन्हें बघेल ने टिकट दिलाई थी, वह सब भी हार गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर इस शर्मनाक हार की जिम्मेदारी किसकी है? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने सिरे से नकारा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब बघेल को देना चाहिए। *अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान करेगी* उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पड़ौसी प्रदेश ओड़िशा में भाजपा की लोकसभा व विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि ओड़िशा की 21 में से 19 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है, वहीं 147 विधानसभा सीटों में से 78 सीटों के साथ ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए ओड़िशा गए थे। वहाँ के कार्यकर्ताओं की मदद करने गए थे। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव परिणाम और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की योजनाओं का भी बड़ा असर ओड़िशा के चुनाव में देखने को मिला है। अब ओड़िशा में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार विकास और जनकल्याण के कामों को तेज गति प्रदान कर भाजपा के प्रति व्यक्त इस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी, यह असंदिग्ध है। ------------------

विज्ञापन

जरूरी खबरें