Advertisment

27th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: केल्हारी में 2.40 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोकार्पित

Admin Fri, Apr 7, 2023

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 07 अप्रैल 2023/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत केल्हारी में 2 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित आधुनिक चिकित्सा सुविधा से युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आज विधिवत् लोकार्पण विधायक  गुलाब कमरो ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कलेक्टर  पी. एस. ध्रुव, जनपद अध्यक्ष डॉ. विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष  राजेश साहू, जनपद सदस्य  मकसूद आजम,  राम नरेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक  गुलाब कमरो ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर ग्राम पंचायत केल्हारी में सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है। इससे आसपास के 55 गांवों के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार जताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शुभारम्भ अवसर पर विधायक श्री कमरो एवं कलेक्टर श्री ध्रुव ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जनोन्मुख बनाने का आग्रह किया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें