Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: टी.बी मुक्त पंचायत ’’पहल’’ पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न, जिले को टी.बी मुक्त बनाने का लिया संकल्प निक्क्षय मित्रों को सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

Admin Thu, Oct 5, 2023

कोरिया 05 अक्टूबर 2023/मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. अशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में टी.बी मुक्त पंचायत ’’पहल’’ पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रषिक्षण में स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, सहित आंगनबाड़ी एवं मितानिन कर्मियों को टी.बी. के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया और जिले को टी.बी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। प्रशिक्षण सह कार्यशाला हेतु राज्य स्तर से डॉ रितू कश्यप (डब्लू.एच.ओ कन्सल्टेन्ट) के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। निक्क्षय मित्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया एवं निक्क्षय पोषण योजना के तहत दो मरीजों को गोद लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पोषण आहार प्रदान किया गया। टी0बी मुक्त ग्राम पंचायत करने हेतु प्रति 1000 में 30 संभावितों की जांच एवं समस्त इंडिकेटर को सभी विभागों के समन्वय से पूर्ण करने हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है। जिससे 2025 तक जिले को टी.बी मुक्त किया जा सकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें