Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

प्रदेश पत्रकार यूनियन का वार्षिक : सम्मेलन व सम्मान समारोह 25 अप्रैल को बिलासपुर में

Praveen Nishee Wed, Apr 23, 2025

गरियाबंद। प्रदेश पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में और जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क के सौजन्य से आगामी 25 अप्रैल 2025, शुक्रवार को प्रेस क्लब भवन, बिलासपुर में वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम समाज में उत्कृष्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे पत्रकारों एवं समाजसेवी संगठनों को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया जा रहा है।

इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री माननीय अरुण साव तथा भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू। वहीं, विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव तथा बिलासपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम जोगी जगत पत्रिका के 8 वर्षों की सफल यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में प्रदेश पत्रकार यूनियन के प्रमुख पदाधिकारीगण – प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सान्याल, प्रदेश संगठन सचिव नरेश विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव सज्जाद खान, प्रदेश कार्यकारी सदस्य रोशन लाल अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत, गरियाबंद जिला अध्यक्ष सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन पत्रकारिता के प्रति सम्मान, प्रेरणा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने हेतु एक सशक्त मंच के रूप में देखा जा रहा है ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें