Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार फिर से बनेगी : विकास उपाध्याय

Admin Sun, Jul 9, 2023

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी ।( रविंद्र सोनी ) छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव राजधानी रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार को मनेंद्रगढ़ के जनपद सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि15 साल के भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंककर छत्तीसगढ़ प्रदेश में बनी कांग्रेस की भूपेश सरकार ने वह काम कर दिखाया जो भाजपा सरकार ने 15 साल में नहीं कर सकी । कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महज साढ़े चार साल में वह काम कर दिखाया है । छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की फिर सरकार बनेगी । भूपेश सरकार ने प्रदेश के लगभग 50 लाख घरों के परिवार को कहीं कुछ ना कुछ लाभ पहुंचाने का काम किया है । छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सिंह, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरण दास महंत, टी एस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशन में बूथ चलो अभियान की कार्यक्रम की तैयारी की गई है । जिसके तहत बूथ चलो अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास पहुंचकर खड़गवां, चिरमिरी व मनेंद्रगढ़ में बूथ स्तर की तैयारी की जायजा लेकर समीक्षा की गई है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा प्रभारी विधायक व संसदीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार 15 साल तक रही लेकिन इन 15 सालों में बीजेपी की सरकार कुछ नहीं कर सकी । कांग्रेस की भूपेश सरकार साढ़े 4 साल में वह काम करके दिखाया है जो भाजपा की सरकार ने 15 साल में नहीं कर सकी। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने को तुली हुई है निर्वाचित सरकारों को ईडी व आईडी का भय दिखाकर आतंकित कर रही है और निर्वाचित सरकारों को गिराकर भाजपा की सरकार बना रही है । भ्रष्टाचारी लोग भाजपा में शामिल होकर पवित्र हो रहे हैं । लेकिन इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की कांग्रेस की सरकार बनेगी इसको कोई रोक सकता नहीं है और वर्ष 2024 में केंद्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी । प्रेस वार्ता के दौरान मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें