Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया

18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एमसीबी का नया एकीकृत जिला कार्यालय भवन, 22 माह में होगा निर्माण

शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर; प्रेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

: भाजपा मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार - छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के विरोध में बोले गए शब्द अशोभनीय

Admin Wed, Sep 25, 2024

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अगुवाई में "छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा" निकाली जा रही है, जो गिरोधपुरी से रायपुर तक जाएगी। इस यात्रा के विरोध में भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि, "कांग्रेस जब भी यात्रा निकालती है, तब उसकी राजनीतिक अर्थी उठती है।" इस बयान ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी को अपमानजनक और असंवेदनशील करार देते हुए जमकर विरोध किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, तब भी भाजपा ने उसका मजाक उड़ाया था, लेकिन उसी यात्रा का परिणाम था कि केंद्र में भाजपा को गठबंधन के सहारे सरकार चलानी पड़ी। अब छत्तीसगढ़ में भी न्याय यात्रा को लेकर भाजपा बेचैन हो रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि इस यात्रा के बाद प्रदेश में भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसक जाएगी।” श्री मिश्रा ने भाजपा मंत्री की टिप्पणी को उनके अहंकार का प्रतीक बताते हुए कहा, "भाजपा के नेता सौ जन्म लेंगे, तब भी कांग्रेस की अर्थी उठाने का सपना नहीं देख पाएंगे। एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी असंवेदनशील और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी आश्चर्यजनक है। हमारे देश में तो दुश्मन की भी अर्थी उठती है, तब भी इंसान सहानुभूति जताता है, लेकिन यहां राजनीतिक दुश्मनी में इस तरह की बयानबाजी चिंताजनक है।” कांग्रेस नेताओं ने की कड़ी निंदा कांग्रेस के जिला महामंत्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी ने भी भाजपा मंत्री के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के समय में हुई घटनाओं के खिलाफ न्याय की मांग करना है, जिसमें निर्दोष कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों पर अन्याय हुआ। बलौदाबाजार की आगजनी घटना हो या कवर्धा जिले में साहू समाज के लोगों की हत्या, भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनता अब न्याय मांग रही है।" केशरवानी ने आगे कहा, "जिस तरह से भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा के कई राज्यों में राजनीतिक अर्थी उठाई, उसी तरह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा भी भाजपा की छत्तीसगढ़ में राजनीतिक विदाई का प्रतीक बनेगी। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है, और इसका गवाह पूरा प्रदेश बनेगा।” छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितंबर को गिरोधपुरी से शुरू होकर 2 अक्टूबर को रायपुर में समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन को मजबूत करना और भाजपा सरकार के खिलाफ जनता को न्याय दिलाना है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस यात्रा में प्रदेश भर से पार्टी के बड़े नेता और आम जनता शामिल होंगे, और यह यात्रा आगामी चुनावों के लिए माहौल तैयार करेगी। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा मंत्री के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और अशोभनीय बताया और इस तरह की राजनीति को जनता के हितों के खिलाफ बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें