Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: वार्षिक आय में वृद्धि हेतु किया गया “अभिसरण कार्यशाला“ का आयोजन

Admin Thu, Jun 13, 2024

मनेन्द्रगढ़/ एमसीबी/13 जून 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन एवं परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय के निर्देशन में बिहान जिला मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा जिला स्तरीय अभिसरण हेतु कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभागार में किया गया। लखपति दीदी योजना के तहत महिला समूह सदस्यों को अंतर्विभागीय हितग्राही मूलक योजनाओं से संतृप्त करने हेतु अभिसरण कार्यशाला में कृषि सखी, पशु सखी, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जनपद स्तर के डीईओ, एडीओ, पीआरपी, उपसंचालक पशुधन विकास, उप संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, सहायक संचालक मत्स्य, श्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं सृजन संस्था के स्टेट हेड के द्वारा विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी गई । एक दिवसीय कार्यशाला में अभिसरण संसाधन व्यक्ति के रूप में कैडर तैयार करने हेतु विभागीय योजनाओं की चर्चा की गई एवं समूह से चिन्हांकित सदस्यों को कम से कम दो विभागो से अभिसरण करवाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए, ताकि उनकी वार्षिक आय में वृद्धि हो सके। जिला कार्यक्रम प्रबंधक सिमेन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय योजना की जानकारी, अधिकारी कर्मचारी के अलावा जमीनी स्तर तक ग्रामीणों तक पहुँचे इस हेतु “अभिसरण हेतु कार्यशाला“ का आयोजन पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं बिहान अमला के साथ कलेक्टर के आदेश से किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें