Advertisment

17th August 2026

BREAKING NEWS

“बने खाबो-बने रहिबो 2.0” के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान

बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारी, 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को हसदेव नदी में होगा 'मॉक अभ्यास'

भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति गठित, मंडल स्तर पर भी सौंपी जिम्मेदारियां

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

: पार्षद ने बनाया था मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का एडिट वीडियो पार्षद पर एफआईआर दर्ज

Admin Sat, May 11, 2024

जांजगीर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एडिट वीडियो वायरल करने के मामले पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि महतारी वंदन योजना बंद होने को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का एक वीडियो वायरल किया गया था। वहीं, अब इस मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिवरीनारायण नगर पंचायत के पार्षद सागर केशरवानी पर एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं, अब मामले की जांच में शिवरीनारायण पुलिस जुट गई है। दरअसल, कुछ दिन पहले सीएम विष्णुदेव साय का जनता से सीधी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विष्णुदेव साय आम लोगों से बातचीत करते नजर आए। इस वीडियो में सीएम साय पूछते हैं कि महतारी वंदन योजना का दो किस्त का पैसा मिल गया ना, जिस पर सामने से जवाब आता है हां मिल गया है। इसके बाद सीएम साय ने कहा, कि तीसरा किस्त भी मिलेगा। कांग्रेस के लोग भरमा रहे हैं कि यह बंद हो जाएगा। उसके भ्रम में नहीं आना है, जब तक आप हम लोगों को सरकार में बैठाए रहेंगे, तब तक महतारी वंदन का पैसा जाता रहेगा। कांग्रेसी ठगरा लबरा है। महतारी वंदन योजना कभी बंद नहीं होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें