Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

मनेन्द्रगढ़ कप 2025 : क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा रविवार से भब्य शुभारंभ

Praveen Nishee Sat, May 17, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी।मनेंद्रगढ़ प्रेसीडेंट क्लब द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित वार्ड स्तरीय मनेंद्रगढ़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 मई रविवार से होगा जिसमें शहर के 22 वार्डों की टीम मिनी स्टेडियम की दूधिया रोशनी में 12 दिनों तक खिताब के लिए जोर-आजमाईश करेंगी। मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता आशीष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल प्रतिभाओं को उभारने और स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से मनेन्द्रगढ़ प्रेसिडेंट क्लब द्वारा लगातार 15 वे वर्ष भी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रविवार से किया जा रहा है इस प्रतियोगिता का इंतजार खिलाड़ियों के साथ नगर के नागरिकों को भी रहता है सभी के सहयोग से होने वाला यह‌ टूर्नामेंट निरंतर जारी रहते हुए 15 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। श्री सिंह ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि रविवार को होने वाले शुभारंभ मैच में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से शहर के खिलाड़ियों का मनोबल बढाने में सहयोग प्रदान करे।प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 मई को रंगारंग समारोह के बीच खेला जाएगा।उल्लेखनीय है कि वार्डवार क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2011 से कराई जा रही है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मैदान में उमड़ते हैं और अब इस प्रतियोगिता ने एक उत्सव का रूप ले लिया है। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच खेल प्रतिभाओं को अपना जौहर दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। बीते दिनों टूर्नामेंट का फिक्चर रिलीज किया गया है।

रोजाना होंगे 2 मैच

मिनी स्टेडियम में 18 मई से आरंभ होने वाले टूर्नामेंट में रोजाना 2 मैच खेले जाएंगे। पहले दिन केवल एक मैच खेला जाएगा जिसमें संजय वार्ड क्र. 21 और मालवीय वार्ड क्र.

06 की टीम आमने-सामने होगी।प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच आगामी 28 मई को खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच 29 मई को रंगारंग समारोह के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें