Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा पर झूमे भक्त : श्री राम मंदिर मैदान में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Praveen Nishee Tue, Jan 20, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। श्री राम मंदिर मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

आज कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया गया। जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया।

कथा का आयोजन आगामी 23 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य लाभ का अवसर प्राप्त करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें