Advertisment

17th June 2026

BREAKING NEWS

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

नगर की होनहार छात्रा डॉ श्वेता सिंह यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2026 से सम्मानित

योग भारतीय परंपरा एवं संस्कृति का अमूल्य देन-उपाध्याय

मोदी सरकार के 12 वर्ष: विकास, विश्वास और जनकल्याण की गाथा से सजी विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

झगराखांड हाई स्कूल में : बच्चों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी

Praveen Nishee Tue, Nov 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय हाई स्कूल झगराखांड, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में थाना झगराखांड के प्रधान आरक्षक महेश साहू द्वारा छात्रों को साइबर सुरक्षा संवाद एवं साइबर जन जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए मोबाइल फोन और इंटरनेट का उपयोग सोच-समझकर करें। किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें और अपने परिवारजनों को भी इस विषय में सतर्क करें ताकि ऑनलाइन ठगी से बचा जा सके।

महेश साहू ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चे वाहन न चलाएँ, एक वाहन पर एक से अधिक सवार न बैठें और हमेशा हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएँ।

कार्यक्रम में श्रीमती अंजना यादव और उमाशंकर मिश्रा ने भी छात्रों को सुरक्षा और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती सुधा शुक्ला सहित श्रीमती कल्पना वर्मा, रेखा पाण्डेय, साकेत बिहारी, श्रीमती संध्या भगत, कु. साक्षी यादव, अभय मिंज एवं जयप्रकाश का विशेष सहयोग रहा।

…....................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें