Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: वेबकास्टिंग वाले प्रत्येक मतदान केंद्रों पर रखे पारखी नजर- डी.राहुल वेंकट कलेक्टर

Admin Tue, May 7, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार वेबकास्टिंग नोडल अधिकारी श्री प्रितेश राजपूत के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय के सभा कक्ष को वेबकास्टिंग कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने प्रत्येक मतदान के गतिविधियों पर पारखी नजर रखने के निर्देश दिये है। सभी मतदान केंद्रो में वेब कैमरा इंस्टॉल किया गया है। जिससे कंट्रोल रूम डायरेक्ट कनेक्ट है। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण मतदान केंद्र, आदर्श मतदान केन्द्र, संगवारी मतदान केंद्र, दिव्यांग मतदान केंद्र के अलावा क्रिटिकल मतदान केंद्रों में जहाँ जहाँ वेबकास्टिंग किया जा रहा है। उन पर सतर्कता के साथ विशेष निगरानी रखें। जिला वेबकास्टिंग कन्ट्रोल रूम अधिकारी  प्रदीप खम्परिया एवं सहायक नोडल विनय अग्रवाल के सहयोग से जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिला कार्यालय के सभा कक्ष में 194 चिन्हांकित मतदान केंद्रो पर वेबकास्टिंग कर ऑनलाईन माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के 116 चिन्हांकित मतदान केंद्र तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ के 78 चिन्हांकित मतदान केंद्र शामिल है। इन 194 मतदान केंद्रों में 32 सेक्टर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। सभा कक्ष वेबकास्टिंग कन्ट्रोल रूम में प्रत्येक मतदान केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉ. श्रावणी चक्रवर्ती, श्रीमती मधुमिता चौधरी, श्रीमती राजेश तिवारी, श्रीमती मौमिता चटर्जी, श्रीमती संध्या मिश्रा, श्रीमती अनुपमा मिश्रा, श्रीमती अलमा ज्योती बेक, श्रीमती मनीषा खुराना, श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल तथा श्रीमती उर्मिला चन्द्रा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कक्ष नियंत्रक राजा केवट, इनोवेटिव दीपक कुमार सहित विकास चौधरी, विकास, सूरज, अक्षय, सत्या कुमार, सुश्री दुर्गा ऑपरेटर को कंट्रोल रूम में लगाया गया है

विज्ञापन

जरूरी खबरें