Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

यूपीएससी परीक्षा में 383वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस के लिए चयनित : दर्शना सिंह देश सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी- चंपा देवी पावले

Praveen Nishee Sun, Mar 8, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी । जिले के जनकपुर की बेटी कुमारी दर्शना सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 383वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस ) के लिए चयनित होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। दर्शना सिंह की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

दर्शना सिंह नगर पंचायत जनकपुर के निवासी अरुण सिंह एवं नगर पंचायत जनकपुर की पार्षद श्रीमती सीमा सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरा जनकपुर और एमसीबी जिला गर्व महसूस कर रहा है।

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जनकपुर पहुंचकर दर्शना सिंह से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दर्शना सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल कर जिले की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्रीमती पावले ने दर्शना सिंह के माता-पिता अरुण सिंह एवं श्रीमती सीमा सिंह को भी बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन के कारण ही दर्शना सिंह ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दर्शना सिंह देश सेवा में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी और जिले का नाम आगे भी रोशन करेंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें