Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा : समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

Praveen Nishee Wed, Feb 11, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा नगर स्थित अटल कुंज में अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी तथा उत्कृष्ट संगठनकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोटिशः नमन किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी द्वारा सामूहिक गीत से की गई।

मुख्य वक्ता लखन लाल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर आधारित था। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि उपाध्याय का चिंतन केवल विचार नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन दर्शन है, जो सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य विचारों से प्रेरणा लेकर वर्तमान सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंत्योदय की भावना के साथ गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना ही उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशीष मजूमदार ने किया। समापन राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज यादव एवं संजय राय, जिला प्रवक्ता जमुना पांडे, जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज केशरवानी, कार्यालय प्रभारी राकेश यादव, जनार्दन केवट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिमा पटवा, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण विश्वकर्मा, पार्षद सुशीला सिंह, अर्चना विश्वकर्मा, चंदा केसरवानी, लक्ष्मी प्रसाद कोरी, गोपाल प्रसाद बुनकर, सावित्री मनहरे, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष सिंह, जलील शाह, महेंद्र पाल सिंह, विवेक अग्रवाल, राहुल जायसवाल, भूपत सिंह सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें