Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सघन कुष्ठ खोज अभियान 15 जून से 15 जुलाई तक, घर-घर जाकर होगी पहचान

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, श्रीमती रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप शामिल होगी

पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने की मांग, विधायक के समक्ष रखी गई समस्याएं

शिक्षक दिवस (5 सितंबर ) के लिए विशेष लेखमाला : समर्पित शिक्षक मनोहर,जिन्होंने अपनी 38 वर्षों की सेवा में समर्पण ,निष्ठा एवं समय की पाबंदी की अनुपम मिशाल प्रस्तुत की

Praveen Nishee Tue, Sep 2, 2025

मनेन्द्रगढ। एमसीबी। शिक्षक दिवस पर चर्चा एक ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षक की, जिन्होंने अपने शिक्षकीय दायित्व में लगभग 38 वर्षों तक समय की पाबंदी, बच्चों की अच्छी शिक्षा, अनुशासन एवं जन भागीदारी के माध्यम से विद्यालय के बच्चों के दर्ज संख्या बढ़ाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।

हम बात कर रहे हैं, प्राथमिक शाला लोहारी से 27 नवंबर 1985 से सेवा प्रारंभ करने वाले, शिक्षक मनोहर लाल खियानी की। लोहारी प्राथमिक शाला में जब शिक्षक खियानी की नियुक्ति हुई, तब महज तीन बच्चे विद्यालय में दर्ज थे,, दुर्गम क्षेत्र होने के बाद भी वह गांव के एक-एक घर में संपर्क कर ग्रामीण अभिभावकों को प्रेरित किया जिससे बच्चे विद्यालय आने लगे और धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ गई। लगभग 5 वर्षों तक बरबसपुर ,दर्रीटोला के एक एक घर का सघन संपर्क कर उन्होंने प्राथमिक शाला लोहारी में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए कठिन संघर्ष किया। खियानी के विद्यालय के प्रति त्याग समर्पण एवं कार्य करने की उत्कृष्ट पद्धति को देखते हुए,इस शिक्षक को बी सीम कालरी के नवीन प्राथमिक विद्यालय का दायित्व दिया गया, जहां वे 8 महीने तक घर-घर संपर्क कर बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया एवं अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बतलाया। दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अपनी सेवा देने वाले इस शिक्षक की नियुक्ति 1995 में जब केल्हारी के पास केलुवा प्राथमिक शाला में हुई तब , इस शिक्षक का संघर्ष बहुत बढ़ गया। तब उस विद्यालय के प्रधान पाठक शराब के नशे में डूबे रहते थे, धैर्य और संकल्प के साथ मनोहर खियानी ने केलुवा प्राथमिक शाला के अध्ययन स्तर में अभूतपूर्व सुधार किया। प्रधान पाठक को नशे से दूर किया।इस बात की चर्चा आज भी केलुवा और केल्हारी के जनप्रतिनिधि खियानी के , स्कूल के शैक्षिक उन्नयन के लिए किए गए त्याग और समर्पण की चर्चा करते हैं। जून 1995 में खियानी की नियुक्ति प्राथमिक शाला तेंदुडांड़ में कर दी गई। जहां उन्होंने 5 वर्षों तक टोला ,बस्ती और मोहल्ले में सर्वे कर बच्चों के अभिभावकों से 6 से 11 आयु वर्ग के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए समर्पित भाव से संपर्क किया। कार्य के प्रति निष्ठा एवं अनुशासन एवं समय के पाबंदी को देखते हुए, इस शिक्षक को 2002 में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया।, इस बीच उन्होंने दोहरा दायित्व निभाया पूर्व माध्यमिक शाला नागपुर में पदस्थ रहते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग की एक बड़ी संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपनी सेवा प्रारंभ की। उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नत होकर माध्यमिक शाला नागपुर में अपनी सेवा देते रहे। वरिष्ठता को देखते हुए 2017 में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता पद पर मनोहर लाल खियानी की पद- स्थापना हुई। 2017 से 2023 तक शिक्षा विभाग की सर्वाधिक चर्चित संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में इस शिक्षक को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के ओपन स्कूल विभाग का प्रमुख बना दिया गया। जिनके निर्देशन में बोर्ड परीक्षा मदरसा बोर्ड विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं छात्रवृत्ति ,क्रीडा विभाग ,लाइब्रेरी जैसे कार्यों को, अपनी लगन एवं मेहनत से पूरे छत्तीसगढ़ में विद्यालय का मान एवं प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य किया। शिक्षक खियानी ने वे प्रौढ महिला पुरुष जो अपने कामकाज करते हुए अपनी शैक्षिक योग्यता बढ़ाकर समाज में आत्मविश्वास से जीना चाहते थे एवं रोजगार प्राप्त करना चाहते थे को , निरंतर प्रोत्साहित किया। मनेद्रगढ़ ,राजनगर, रामनगर ,झिरिया टोला झगड़ाखांड, एवं आसपास के ग्रामीण अंचल के सैकड़ो लोगों ने खियानी के मार्गदर्शन में ओपन बोर्ड छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा दी एवं अपनी योग्यता के बल पर उत्तीर्ण हुए आज वे अधिकांश लोग स्थायी रोजगार में है एवं मार्गदर्शन देने वाले,शिक्षक मनोहर लाल खियानी के प्रति कृतज्ञता का भाव रखते हैं। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी 65 वर्ष की उम्र में मनोहर लाल खियानी आज भी, परीक्षार्थियों को को निशुल्क मार्गदर्शन देने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें