Advertisment

24th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: मनेंद्रगढ़ की बेटी दीक्षा विश्वकर्मा ने "आइकन ऑफ इंडिया" में मनेंद्रगढ़ का नाम किया रोशन,भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मान

Admin Thu, Jul 27, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। रायपुर में हुए ग्लैमरस प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मॉडलिंग शो आइकन ऑफ इंडिया में मनेंद्रगढ़ की दीक्षा विश्वकर्मा बनी "स्टार फेस ऑफ़ इंडिया"। उनके पिता धीरज विश्वकर्मा माता सुधा विश्वकर्मा और मित्र जन उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की. वही उनके सगे संबंधी और रिश्तेदारों, मित्रों के बधाई संदेश मिल रहे हैं, जिसमें उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे। मनेंद्रगढ़ आने पर भाजपा पधाधिकारियो ने सम्मान कर प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दीक्षा विश्वकर्मा की माँ सुधा विश्वकर्मा मनेन्द्रगढ़ के आगनबाड़ी में कार्यकर्ता में पद पर पदस्थ है ।महिला बाल विकास विभाग परियोजना मनेन्द्रगढ़ के अधिकारियों व कमचरियो ने भी दीक्षा विश्वकर्मा को शुभकामनाएं दी है । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अंकुर जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह,जिला महामंत्री किसान मोर्चा आशीष मजूमदार, जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अखिलेश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा मोर्चा रितेश ताम्रकार, जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा राहुल मजूमदार आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें