Advertisment

16th October 2026

BREAKING NEWS

15, 16 और 17 अक्टूबर को सजेगा उत्सव का रंगमंच, भव्य मंच और आकर्षक सजावट के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

: स्पेन के Deepak Sadarangani विश्व पदयात्रा मे  निकले है इनका मुख्य उद्देश्य विश्व भ्रमण करते हुए वहां की संस्कृति व भाषा को समझना है

Admin Mon, Feb 17, 2025

  मनेंद्रगढ़। एमसीबी। स्पेन के Deepak Sadarangani विश्व पदयात्रा मे  निकले है, स्पेन से  कनाडा होते हुए इलाहाबाद पहुंचकर मध्यप्रदेश के रास्ते से होते हुये छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ आज आए है जो पद यात्रा करते हुए अम्बिकापुर जा रहे है इनका मुख्य उद्देश्य विश्व भ्रमण करते हुए वहां की संस्कृति व भाषा को समझना है, मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से इनको रात होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए रुकवाया गया है । घूमता दर्पण के प्रधान संपादक प्रवीण निशी ने जब उनसे बातचीत की तो उनके द्वारा बताया गया कि स्पेन से कनाडा होते हुए इंडिया पहुंचा यह मेरा विश्व पदयात्रा है सबसे पहले मैं प्रयागराज पहुंचा जहां मैं मां गंगा में डुबकी लगाकर  वहां के लोगों से बातचीत की मैंने जाना की नदियों का महत्व इंडिया में ही  है जहां लोग नदी को मां की तरह पूजते हैं वही मैं वहा साधू सन्यासियों से भी मिला उनसे बहुत सी अध्यात्म की जानकारी प्राप्त की,उसके बाद मैं पदयात्रा करते हुए मध्य प्रदेश के शहडोल होते हुए छत्तीसगढ़ में पैदल चलते हुए मनेंद्रगढ़ पहुंचा जहां पुलिस के जवानों के द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से मुझे कोतवाली में मुझे लेकर आए और  मुझसे बातचीत की गई और कहा गया रात ज्यादा होने के कारण आपको रास्ते में दिक्कतें जाएंगे अगले दिन मुझे अंबिकापुर की ओर निकलना था,  यहां मैं रात विश्राम करके अगले दिन ही अंबिकापुर के लिए पद यात्रा करते हुए निकल रहा हूं, यहां मुझे अच्छा लगा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस बहुत ही सजग सरल है, मुझे आगे जाने के रास्ते की सम्पूर्ण जानकारी दी में इनका धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें