Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

हिंद मजदूर सभा के प्रतिनिधि अख्तर जावेद उस्मानी की लगातार पहल के बाद अक्टूबर से LPG फ्यूल अलाउंस की केंद्रीकृत दर लागू

क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित नई रेल लाइन परियोजना प्रभावित : भूमि अधिग्रहण में देरी पर पीएम और रेलमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

Praveen Nishee Sun, Apr 5, 2026

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। चिरमिरी–नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अधिवक्ता एवं पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य विजय प्रकाश पटेल ने प्रधानमंत्री और रेलमंत्री सहित रेलवे बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

पत्र में बताया गया है कि इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावित हितग्राहियों को अब तक अवार्ड राशि का वितरण नहीं किया गया है। इसके चलते अधिग्रहण की प्रक्रिया लम्बे समय से लंबित है और परियोजना का कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

श्री पटेल ने आरोप लगाया है कि मनेन्द्रगढ़ कलेक्टर कार्यालय द्वारा दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के उप मुख्य अभियंता को कई बार पत्र लिखकर राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्र में व्यापक असंतोष और नाराजगी का माहौल बन गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री, केंद्रीय रेलमंत्री और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें, ताकि प्रभावितों को शीघ्र अवार्ड राशि मिल सके और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर परियोजना के टेंडर और निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हो सके।

इस परियोजना से सरगुजा और शहडोल संभाग सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें