Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अग्रवाल महासभा कोरिया के द्वारा : अमित बघेल के विरुद्ध विधिसम्मत अपराध दर्ज कर शीघ्र कठोर क़ानूनी कार्यवाही की मांग

Praveen Nishee Thu, Nov 6, 2025

बैकुंठपुर। कोरिया। अग्रवाल महासभा जिला कोरिया के द्वारा महापुरुषों के विरुद्ध की गई अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के सम्बन्ध में अपराध दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक, जिला-कोरिया को एक ज्ञापन दिया है।

अमित बघेल (नेता छत्तीसगढ़िया कांति सेना) द्वारा दिनांक 26-10-2025 को मिडिया में दिए गए एक बयान में अग्रवाल समाज के भगवान श्रीराम जी के वंशज समाजवाद और समरसता के प्रणेता हमारे पूजनीय महाराजा श्री अग्रसेन जी के विरुद्ध चोरहा, लबरा जैसे अमर्यादित एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए जानबूझ कर टिप्पणी की गई है। साथ ही महापुरुष स्वर्गीय डॉ.श्यामप्रसाद मुखर्जी, स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय एवं सिंधी समाज के अराध्य देवता श्री झुलेलाल जी के प्रति भी आपत्ति जनक शब्दों का उपयोग करते हुए वक्तव्य दिया गया है। जिसे सुनकर सम्पूर्ण अग्रवाल समाज सहित लाखों लोगो की धार्मिक, सामाजिक एवं भावनात्मक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। यह सर्वविदित है कि महाराजा अग्रसेन जी के सम्मान में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किया गया है तथा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर महाराजा अग्रसेन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस प्रकार हमारे समाज के भगवान श्री अग्रसेन महाराज एवं महापुरुषों के विरुद्ध जानबूझ कर अपमानजनक बयानबाजी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाया है। छत्तीसगढ़िया क्रांति के अध्यक्ष अमित बघेल के द्वारा प्रदेश की शांति व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदाकर वर्ग विशेष में भेद एवं वैमनस्यता बढ़ाने का प्रयास किया है। इस प्रकार अमित बघेल ने विर्मर्षित एवं विद्वेशपूर्ण कार्य कर हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचाया है। अमित बघेल के विरुद्ध विधिसम्मत अपराध दर्ज कर शीघ्र कठोर क़ानूनी कार्यवाही की मांग की है। यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो सर्वसमाज उग्र आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगा।

.....................................................

विज्ञापन

जरूरी खबरें