Advertisment

18th September 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में खडगंवा का प्राथमिक शाला सकड़ा विद्यालय निरंतर सुर्खियों में

दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में जागृति महिला समिति का संवेदनशील योगदान

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 546 लोगों ने उठाया निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ

17 सितंबर को लाखों दीपों से जगमगाएगा एमसीबी, घर-घर रोशन होगा आभार और शुभकामना का संदेश

संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के दस दिवसीय महापर्व में गूंजेगा अहिंसा और क्षमा का संदेश

: हमारे गांव को सबसे पहले नशा मुक्त गांव बनाना है-उपसरपंच लखन मानिकपुरी

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ शबरी सेवी संस्थान द्वारा संचालित (नशा मुक्ति केंद्र सूरजपुर ) नशा मुक्ति केंद्र के द्वारा नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुरजपुर जिला के विकासखंड– भैयाथान के ग्राम पंचायत धरमपुर, सरनापारा में किया गया। जिसमें नशामुक्ति केंद्र सुरजपुर के सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सोनी ने उपस्थित सभी लोगों को जिला सुरजपुर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प कराया और नशामुक्ति केंद्र सुरजपुर के बारे में विस्तार पुर्वक जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि नशा मुक्ति केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। यहां रहना खाना दवा सभी निशुल्क है। अगर कहीं भी कोई नशा पिडित मिले तो संस्थान को तुरंत जानकारी प्रदान करिए जिससे कि हम सभी उसकी नशा छोडवा सके।। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विशाल गोस्वामी ने नशा से होने वाले सभी विमारियो के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। और नशा छोड़ने का अपिल किया।ग्राम पंचायत के उपसरपंच लखन मानिकपुरी ने आये हुए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे गांव को सबसे पहले नशा मुक्त गांव बनाना है जिसके लिए हम सभी को नशा त्यागना होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा पंम्पेलट का वितरण किया गया।इस नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर प्रभात विश्वास,अजय सोनी, अमित सोनी सहित ग्राम पंचायत धरमपुर के उपसरपंच लखन मानिकपुरी,पंच बलराम मानिकपुरी, रामधारी मानिकपुरी,समे लाल, रामनाथ, श्यामलाल, संतोष कुमार, राजजीत, रामदेव, सुनाराम, हीरालाल, सीताराम, चंदेलाल, महेश कुमार, सुनीलाल, राजाराम, रामजतन, देवकरण, नान बाऊ, प्रकाश एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें