Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: विभिन्न नये पर्यटन स्थल रमदहा, जटाशंकर, सिद्ध बाबा शिव मंदिर, सीताबेंगरा, जीवाश्म उद्यान एवं धार्मिक एवं पर्यटक स्थल की विस्तृत समीक्षा कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार

Admin Wed, Aug 7, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देश पर अपर कलेक्टर अनिल सिदार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न पर्यटन स्थल के पुराने कार्यों की प्रगति से संबंधित समिति को अवगत कराया गया। बैठक में विभिन्न नये पर्यटन स्थल रमदहा, जटाशंकर, सिद्ध बाबा शिव मंदिर, सीताबेंगरा, जीवाश्म उद्यान एवं धार्मिक एवं पर्यटक स्थल की विस्तृत समीक्षा कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर विचार किया गया। इस दिशा में सूचीबद्ध करने के संबंध में अनुमोदित कराने हेतु विचार विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिया गया। जिला स्तरीय तकनीकी समिति की इस बैठक में मुख्य 13 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिले पर्यटन समिति को गठित करने के मुख्य उददेश्य है जिले में आने वाले पर्यटकों के आकड़े प्रदान कर सके। जिले के स्थानीय लोगों को स्वरोजगार मिल सके इसके लिए पर्यटन स्थलों पर टिकट काउंटर एवं बेरियर स्थापित कर स्थानीय लोगों को संचालन का जिम्मा दिया जाये। जिले में स्थिति सभी होटलों को भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के nidhi.tourism.gov.in निधि पोर्टल में ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन कराया जा सके। मनेन्द्रगढ़ जिले के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों का पर्यटन विभाग से चिन्हांकन करवाये जाने, पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर्स एवं गाईड का प्रकाशन कराये जाने, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के सीमा क्षेत्र मनेन्द्रगढ़ जिला प्रवेश द्वार होने के कारण पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करने वाले स्थायी होर्डिंग्स एवं पर्यटन अनुरूप प्रवेश द्वार बनवाये जाने, जिले में आयोजित मेला महोत्सव (अमृतधारा एवं बहुरूपिया प्रतियोगिता) की जानकारी, पर्यटन स्थलों का फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी करवाये जाने, आरूणि बांध सरभोका (चिरमिरी) जल पर्यटन विकसित करने, प्रसिद्ध जटाशंकर गुफा मंदिर में पर्यटन सुविधाओं के विकास एवं पहुंच मार्ग सड़क का निर्माण, जिले के 25 दक्ष युवकों को पावर बोट हैंडलिंग एवं लाइफ सेविंग तकनीक का प्रशिक्षण कराये जाने जैसे विषयों पर प्रस्ताव रखे गये। बैठक में पर्यटन अधिकारी आशिष कुमार वर्मा, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय जिला नोडल अधिकारी के साथ एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, सर्व तहसीलदार, सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें