Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: विकास खंड स्तरीय गांधी एवम शास्त्री जयंती स्काउट्स गाइड्स ने मनाया

Admin Tue, Oct 3, 2023

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भारत स्काउट्स एवम गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त एम सी बी अजय मिश्रा के आदेश के परिपालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवम स्वतंत्र भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती को विकास खंड मनेन्द्रगढ़ के स्काउट्स ,गाइड्स ,स्काउटर एवम गाइडर द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।यह विकास खंड स्तरीय जयंती कार्यक्रम शा कन्या उ मा वि मनेन्द्रगढ़ ( शिक्षा विभाग) के सभा कक्ष में किया गया जिसमें सभी स्काउट्स ,गाइड्स ,स्काउटर एवम गाइडर द्वारा सबसे पहले सर्व धर्म सभा का आयोजन कर के सर्व धर्म प्रार्थना किया गया प्रार्थना के दौरान सभी धर्मों के अनुयायियों के द्वारा व्यक्तिगत प्रार्थना किया गया। महात्मा गांधी जी एवम लालबहादुर शास्त्री जी के छाया चित्र में कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा,सत्येंद्र सिंह प्राचार्य ,यू बी मिश्रा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ सुरेन्द्र जायसवाल ,बी आर सीअजय राय ,प्रभा पटेल अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका मनेन्द्रगढ़,पार्षद अजय जायसवाल, अनिल प्रजापति,एल्डर मेन अबरार अहमद,प्राचार्य द्वय राजकुमार, कालरा  के द्वारा पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । जिला संगठन आयुक्त स्काउट दान बहादुर सिंह ,अशोक साहू जिला सचिव,विकास खंड सचिव जितेंद्र सिंह तथा सहयोगी स्काउटर गेंदलाल गोवाल,संतोष यादव तथा गाइडर अग्नेश दास तथा व्याख्याता टी विजय गोपाल राव के साथ मिलकर आज के इस जयंती दिवस पर विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया । सर्वधर्म प्रार्थना सभा मे आजाक एवम शिक्षा विभाग कन्या उ मा विद्यालय, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल,सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल झगराखण्ड के स्काउट्स एवम गाइड्स उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें