Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कि गई : जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया

Praveen Nishee Tue, Aug 5, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। दिनॉक 29,30 जुलाई 2025 को राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार दिनॉक 04.08. 2025 को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित कि गई, जिसमें समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की गई जिसमे मुख्य रुप से क्षय उन्मूलन कार्यक्रम REPRODUCTIVE CHILD HEALTH,NCD, NATIONAL SICKLE CELL ALLIMINATION PROGRAM शत् प्रतिशत उपलब्धि हेतु निर्देशित किया गया, जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रो एवं जिला अस्पताल में आने वाले समस्त प्रकार के मरीज के जॉच एवं उपचार हेतु निर्देश दिया गया।

प्रमुख रुप से गर्भवती पंजीयन होने के पश्चात् उच्च जोखिम वाली महिलाओ को प्रत्येक माह 09 एवं 24 तारिख को होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के दिन लाईन लिर्सिटिंग तैयार कर एस्टीमेटेड डेट आफॅ डिलेविरी (E.D.D.) के आधार पर शत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने के लिए निर्देश दिया गया ताकि मातृ मृत्यु शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।

इसके आलवा अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम मेन्टल हेल्थ एवं अन्धत्व निवारण कार्यक्रम लक्ष्य अनुरुप मोतिया बिन्द आपॅरेशन सुविधायुक्त जिले के शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र मे कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

आयुष्मान भारत योजना एवं वय वंदन योजना का अन्र्तविभाग समन्वय कर शत् प्रतिशत कार्ड पंजीयन एवं सर्वे सूची प्रपत्र को जिला कार्यलय में जमा कराने का सख्त निर्देश दिया गया, कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीयो को आधार बेस उपस्थिति (अटेडेंस) लगाने के लिए निर्देशित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे के आदेशनुसार जिले में संचालित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविन्द्र सिंह के द्वारा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम पर प्रगति लाने के लिए कहा गया। उक्त बैठक में जिला के समस्त नोडल अधिकारी, सिविल सर्जन, अस्पताल अधिक्षक जिला परियोजना समन्वयक, जिला डाटा प्रबंधक समस्त सहायक नोडल अधिकारी, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी सेक्टर प्रभारी विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक विकास खण्ड लेखा प्रबंधक, सेक्टर सुपरवाईजर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें