Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आज कलेक्टर जनदर्शन में 18 आवेदन हुए प्राप्त : जनदर्शन के आवेदनों को समय-सीमा पर करें निराकरण- डी. राहुल वेंकट, कलेक्टर

Praveen Nishee Tue, Dec 9, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। आज के जनदर्शन में आवेदक केवल सिंह मरकाम निवासी साल्ही राशन कार्ड कवर/पुस्तिका उपलब्ध कराने के संबंध में, सरपंच महेश्वरी कुजूर निवासी रोझी विद्युत सप्लाई ठप के संबंध में, परमसुखी निवासी घटई सही सीमांकन करने के संबंध में, बालगोविन्द जायसवाल निवासी नागपुर वसूली भृत्य कि नियुक्ति के संबंध में, विजय सिंह निवासी दुधासी भूमि के संबंध में, मनबहोर निवासी करियाबहरा वन अधिकार पटटा में धान विक्रय के संबंध में, कल्याण सिंह निवासी करियाबहरा वन अधिकार पटटा में धान विक्रय के संबंध में, विकास पांडेय निवासी मनेन्द्रगढ़ सड़क सुधार के संबंध में, समस्त ग्रामवासी गरूडडोल वनपाल को अन्यय जगह स्थानान्तरण किये जाने के संबंध में, सुखमनिया निवासी बड़काबहरा एग्रीस्टेक किसान आईडी में रजिस्ट्रेशन दर्ज कराने और मेरे पट्टे में टोकन जारी कराने के संबंध में, दिनेश कुमार निवासी लोहारी सुशासन तिहार /शिविर में लगाए गए साउण्ड सर्विस का भुगतान करने के संबंध में, सदन सिंह निवासी छिपछिपी भूमि के संबंध में, जगजीवन सिंह उईके निवासी सिरौली फौती नामांतरण कराये जाने के संबंध में, अक्षय कुुमार निवासी सिरियाखोह नल जल योजना के तहत क्रय एवं प्रदाय की गई सामग्री का भुगतान कराये जाने के संबंध में, ललिता बाई निवासी लाखनटोला मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में, सुखरजिया निवासी मट्टा मेरे नाम का आवास राशि का पैसा दूसरे के खाते में चले जाने के संबंध में, पार्वती निवासी नागपुर भूमि के संबंध में, कविता निवासी सरोला शौचालय का पैसा न आने के संबंध में लेकर उपस्थित हुए थे। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें