Advertisment

25th October 2026

BREAKING NEWS

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

: मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों का जायजा लेने हरचौका पहुँचे ज़िला सीईओ डॉ. चतुर्वेदी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Admin Fri, Aug 25, 2023

मनेंद्रगढ़ 25 अगस्त 2023 / छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के प्रारंभिक स्थल हरचौका में प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल सितम्बर के प्रथम सप्ताह में आगमन प्रस्तावित है। श्री बघेल हरचौका में श्री राम की एक भव्य मूर्ति का अनावरण करेंगे और विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न लोकार्पित होने वाले कार्यों की जानकारी लेने और जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी शुक्रवार को  ज़िलाधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल हरचौका पहुँचे। लोक निर्माण विभाग को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंच निर्माण कार्य समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश देते हुए उन्होंने सभी विभागों को नियत क्रम में स्टाल लगाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य मंच के सामने और बगल में की जाने वाली व्यवस्था के लिए भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डॉ. चतुर्वेदी ने  हरचौका में भगवान राम और माता सीता के आगमन और विश्राम स्थल स्थित मंदिर पर दर्शन उपरांत कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इसके पश्चात उन्होंने हैलीपैड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  अनिल सिदार,  एसडीएम  मूलचंद चोपड़ा, डिप्टी कलेक्टर  सीएस पैकरा, जनपद सीईओ  एके अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के ज़िलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें