Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

वास्तविक हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ मिले : अपने निर्वाचन क्षेत्र के 4 पंचायतों में घर घर पहुंच सर्वे कर रहे जनपद सभापति

Praveen Nishee Wed, Apr 23, 2025

देवभोग। घूमरगुड़ा जनपद क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य देवेंद्र ठाकुर अपने निर्वाचित क्षेत्र में आने वाले पंचायत घूमरगुड़ा, सरगीगुड़ा, बरकानी,गंगराजपुर में घर घर पहुंच रहे।पीएम आवास योजना पल्स के तहत वास्तविक हितग्राहियों को योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने भाजपा सरकार ने जनप्रतिनिधियों को भी दायित्व दिया हुआ है।अपनी जिम्मेदारी को पुरी करने जनपद सभापति देवेंद्र ठाकुर अब तक 4 पंचायत में 63 हितग्राहियों को आवास पल्स योजना के तहत सर्वे सूची के शामिल कर चुके हैं।देवेंद्र ने कहा कि सर्वे में शामिल सभी हितग्राही पात्रता रखते हैं।देवेंद्र ने भाजपा सरकार को इस पहल की सराहना किया।जनप्रतिनिधियों को मिली जवाबदारी से पात्रता रखने वाले समस्त हितग्राहियों को लाभ सुनिश्चित हो गया है।

10 दिव्यांग जिन पर परिवार का बोझ,उन्हें भी आवास मिलेगा _ देवेंद्र ठाकुर ने अब तक सर्वे में 63 हितग्राहियों के नाम आवास पल्स में शामिल किए हैं।इनमें से 10 दिव्यांग है।ठाकुर ने कहा कि ओमप्रकाश प्रधान, अनिता सोनी, चौती विभार,जयंती नागेश, पद्मिनी बीसी जैसे जरूरत मंद लोग दिव्यांग होने के साथ परिवार की पूरी जिम्मेदारी का बोझ अपने कंधे पर लेकर घूम रहे।कोई पड़ोसी पर आश्रित है तो कोई कच्चे मकान में पॉलीथिन डालकर रहने को मजबूर हैं।

लाचारी हो या मजबूरी कहे इन तक योजना नहीं पहुंच पाई थी। जवाबदार इन्हें अनदेखा कर दिया करते थे।लेकिन अब भाजपा के डबल इंजन सरकार में ऐसे जरूरत मंद तक योजना खुद चल कर गई है।देवेंद्र ने कहा कि आशा ही नहीं पुरा विश्वास है जल्द ही इनका अपना पक्का मकान होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें