Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Admin Tue, Jan 30, 2024

मनेंद्रगढ़/30 जनवरी 2024/ कलेक्टर डी. राहुल वेकंट के निर्देशानुसार आज जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ का औचक निरीक्षण किया । जिसमे विद्यालय संचालन की व्यवस्था दुरुस्त पायी गई। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा बच्चों के पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया। श्री मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद स्टाफ से बच्चों की उपस्थिति, स्टाफ उपस्थिति पंजी, आदि की जानकारी ली साथ ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो लैब में जाकर प्रैक्टिकल के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उक्त कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कक्षा 12 वीं में रसायन विज्ञान एवं कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी की पढ़ाई कर रहे बच्चों के बीच रसायन विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी के लिए समुचित मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शिक्षकों को शिक्षण कार्य रूचि पूर्वक तथा बेहरत ढंग से करने के लिए प्रेरित किये। उन्होंने शिक्षकों को कमजोर बच्चों पर अधिक ध्यान देने पर जोर देते हुए कहा कि जिससे बोर्ड परीक्षा में जिले का परिणाम बेहतर आ सके इसके लिए शिक्षक, अभिभावक तथा स्वयं विद्यार्थियों को मिलकर मेहनत करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें